Jain Terapanth News
अभातेमम के 51 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का त्रिदिवसीय आयोजन अभातेमम के 51 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का त्रिदिवसीय आयोजन अभातेमम के 51 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का त्रिदिवसीय आयोजन अभातेमम के 51 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का त्रिदिवसीय आयोजन अभातेमम के 51 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का त्रिदिवसीय आयोजन अभातेमम के 51 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का त्रिदिवसीय आयोजन अभातेमम के 51 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का त्रिदिवसीय आयोजन अभातेमम के 51 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का त्रिदिवसीय आयोजन अभातेमम के 51 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का त्रिदिवसीय आयोजन अभातेमम के 51 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का त्रिदिवसीय आयोजन
अभातेममं एवं महिला मण्डल

अभातेमम के 51 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का त्रिदिवसीय आयोजन

S

Sanjay Vaidmehta

25/09/2026 10:24 AM

परम् पूज्य गुरुदेव युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सन्निधि में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के 51 वें वार्षिक अधिवेशन "संवाद" का जैन विश्व भारती - लाडनूँ में 22 से 24 सितंबर तक त्रिदिवसीय आयोजन हुआ।

 

प्रथम दिवस - 

प्रथम सत्र में पूज्य गुरुदेव की सन्निधि में अभातेममं द्वारा प्रदत्त सर्वोच्च सम्मान "श्राविका गौरव अलंकरण" लाडनूँ निवासी - सूरत प्रवासी श्रीमती कनक बरमेचा को प्रदान किया गया । अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुमन नाहटा ने प्रस्तुत की अपनी भावाभिव्यक्ति । अभातेममं की उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू ओस्तवाल ने प्रशस्ति पत्र का वांचन किया। श्रीमती कनक बरमेचा ने  अपनी भावाभिव्यक्ति दी । सत्र का कुशल संचालन श्रीमती सुनीता जैन ने किया ।
 

द्वितीय सत्र के दूसरे चरण में अधिवेशन के लोगो का अनावरण किया गया । अधिवेशन में उपस्थित महिला शक्ति की जिज्ञासाओं का पूज्यप्रवर ने समाधान प्रदान कराया। साध्वी प्रमुखा श्री विश्रुतविभाजी ने अधिवेशन के संभागियों को "तेरापंथ की रीति - नीति" के विषय में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया । सत्र का शुभारंभ तेरापंथ महिला मंडल - लाडनूँ की बहनों द्वारा मंगलाचरण से हुआ । सत्र का कुशल संचालन अभातेममं की कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता रांका ने किया ।

 

तृतीय सत्र में साधारण सदन का आयोजन हुआ । तेरापंथ महिला मंडल - जयपुर की बहनों द्वारा मंगलाचरण के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुमन नाहटा ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया । राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती  रचना हिरन द्वारा बैठक की कार्यवाही का वांचन एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता रांका द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सम्भागीयों को वीडियो के माध्यम से संविधान की जानकारी दी गई । सत्र का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मधु देरासरिया ने किया ।

 

द्वितीय दिवस - 

प्रथम सत्र में साध्वीप्रमुखा श्री विश्रुतविभाजी ने अधिवेशन में सम्भागी महिला शक्ति को "विकास का मूलमंत्र : संघनिष्ठा" विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया। साध्वीवर्या साध्वी श्री सम्बुद्धयशाजी ने "नेतृत्व क्षमता और कर्तृत्व" विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

 

अधिवेशन के दूसरे दिन पूज्य गुरुदेव की सन्निधि में मंचीय कार्यक्रम में अभातेममं की प्रधान ट्रस्टी श्रीमती कनक बरमेचा ने मण्डल की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी पूज्यप्रवर के समक्ष प्रस्तुत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुमन नाहटा ने अध्यक्षीय वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए संगठन की नई ऊर्जा, नई सोच और नई दिशा को रेखांकित किया । महामंत्री श्रीमती रचना हिरन ने मंत्री प्रतिवेदन श्रीचरणों में निवेदित किया। पूज्य गुरुदेव ने देश - विदेश से समागत नारी शक्ति को प्रेरणा पाथेय प्रदान कराया । 

 

जयपुर राजघराने से सम्बद्ध, विद्याधर नगर से विधायक, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी का जैन विश्व भारती लाडनूँ में स्थित अभातेममं के मुख्यालय "रोहिणी" में आगमन पर अभातेममं टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

 

द्वितीय सत्र में पूज्य गुरुदेव युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सन्निधि में राजस्थान राज्य की उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी को अभातेममं द्वारा "आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। श्रीमती नीतू पटावरी ने  प्रशस्ति पत्र का वांचन किया।  दीयाकुमारी ने अपनी भावाभिव्यक्ति प्रस्तुत की। 

साध्वीप्रमुखा श्री विश्रुतविभाजी ने "आचार्य तुलसी का दृष्टिकोण एवं नारी उत्थान" विषय पर उद्बोधन  प्रदान किया । श्रीमती सोनाली पटावरी ने सत्र का संचालन किया । आभार ज्ञापन प्रचार प्रसार मंत्री वर्षा लूनिया ने किया। 


तृतीय सत्र में शाखा मंडलों द्वारा अभातेममं की विभिन्न परियोजनाओं से सम्बद्ध प्रस्तुतियों के क्रम में पूर्व दिल्ली, सी स्किम जयपुर, जयपुर शहर, पीलीबंगा, उधना, वृहद कोलकाता, मुम्बई और अहमदाबाद की बहनों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।  श्रीमती ऋतु चोपड़ा एवं श्रीमती ऋतु गादिया ने सत्र का संचालन किया। 
 

तृतीय दिवस -

अधिवेशन के तृतीय दिवस भव्य रैली का आयोजन हुआ। जैन विश्व भारती परिसर में भ्रमण करते हुए साध्वीप्रमुखा श्री प्रवास स्थल "प्रज्ञा निलयम" होते हुए रैली पूज्य गुरुदेव की सन्निधि में पहुंचकर सम्पन्न हुई। महिला मंडल की बहनों द्वारा "पंच परमेष्ठी" गीत का सामूहिक रूप से संगान किया गया । पूज्य गुरुदेव ने प्रदान प्रेरणा पाथेय कराया।