Jain Terapanth News
आमेट के ज्ञानार्थियों की ज्ञानशाला दिवस पर मनमोहक प्रस्तुतियां
स्थानीय समाचार

आमेट के ज्ञानार्थियों की ज्ञानशाला दिवस पर मनमोहक प्रस्तुतियां

S

Sanjay Vaidmehta

25/09/2026 11:05 AM

आमेट के तेरापंथ सभा भवन में ज्ञानशाला परिवार ने ज्ञानशाला दिवस उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षिकाओं सज्जन मेहता, कोमल भंडारी और आशा डूंगरवाल के मंगलाचरण से हुई।

छोटे बच्चों ने नाटक, एक्शन, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ज्ञानशाला मेवाड अंचल प्रभारी प्राची कोठारी ने बताया- लाडनूं में आचार्य श्री महाश्रमण ने मुख्य मुनि महावीर कुमार को युवाचार्य पद देने की घोषणा की थी। इस ऐतिहासिक मौके पर बच्चों ने एक नाटक पेश किया, जिसने सबका मन जीत लिया।