स्थानीय समाचार
India
Odisha
TITILAGARH
तेरापंथ महिला मण्डल टीटीलागढ़ द्वारा "या देवी सर्वभूतेषु कार्यशाला" का हुआ आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार 27 अक्टूबर 2026 को तेरापंथ महिला मंडल टिटिलागढ़ ने बहुत ही सुंदर एवं रोचक कार्यशाला का आयोजन किया l यह मंच बहनों को सही दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करता है ,उसी का परिणाम है कि आज इस कार्यशाला में बहनों की प्रतिभा उभर कर सामने आई।सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र एवं मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ l महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती भावना जैन ने सभी बहनों का स्वागत करते हुए बहनों को अपनी शक्ति की पहचान कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी l आज बहनों के बीच में तीन प्रतियोगिताएं रखी गई थी स्पीच , कविता पाठ एवं ड्राइंग प्रतियोगिता l बहनों ने बहुत सुंदर-सुंदर विचार, कविता और बहुत ही कलात्मक एवं सुंदर-सुंदर ड्राइंग के माध्यम से अपने सुंदर सोच की अभिव्यक्ति दी l बहनों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज नारी अपनी शक्ति को प्रतिभा को पहचान रही है उसी का परिणाम है कि वर्तमान में हमारे देश की राष्ट्रपति एक महिला है ,हमारे टिटलागढ़ में पूर्व में एक महिला विधायक रह चुकी है और वर्तमान में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जैन पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ नगर का विकास एवं नेतृत्व कर रही हैं।बहनों ने कहा कि नारी में सृजन की असीम शक्ति छिपी हुई है, और हम नारी की शक्ति को नमन करते हैं l आज की स्पीच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रश्मि जैन, द्वितीय स्थान तमन्ना जैन, तृतीय स्थान पायल जैन,कविता में प्रथम रश्मि जैन एवं तमन्ना जैन, द्वितीय स्थान पायल जैन और तृतीय स्थान पूजा जैन, ड्राइंग में प्रथम स्थान पायल जैन, द्वितीय स्थान संजू जैन और तृतीय स्थान पर तमन्ना और पूजा जैन रही , सभी को पुरस्कृत किया जाएगा l खुशबू जैन ने भी अपने विचार रखें lआज के प्रतियोगिता की जज श्रीमती रिमझिम जैन एवं गीता अग्रवाल थी l आज के कार्यक्रम में पिछले महीने के कार्यक्रम “विवेगे धम्म माहीए” प्रतियोगिता की विजेता बहनों को पुरस्कृत किया गया l इसके साथ-साथ सावन भादो महीने में जिन बहनों ने रेगुलर भवन में आकर सामायीक एवं धर्म उपासना की उन बहनों का विशेष सम्मान किया गया l आज के कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार ज्ञापन महिला मंडल की मंत्री श्रीमती पूजा जैन ने किया l