अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में ‘एक कदम स्वालंबन की ओर’ श्री उत्सव का आयोजन राणी सती शाहीबाग में किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। मुख्य अथिति उद्घाटनकर्ता एडवोकेट श्रीमती आशा बेन ठाकर थी। कार्यक्रम में महिला मंडल की सभी बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान हुआ। मंडल की अध्यक्षा श्रीमती हेमलता जी परमार ने सभी का स्वागत करते हुए सामाजिक कार्याे की जानकारी दी एवं सभी स्टोल वाली बहनों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय गुजरात क्षेत्रीय प्रभारी श्रीमती चांद जी छाजेड़ एवं नीतू जी बेद ने अपने भावों की अभिव्यक्ति देते हुए शुभकामनाएं दी। एडवोकेट श्रीमती आशा बेन ठाकर ने कहा महिलाए बहुत ही सक्रिय हैं वह घर और बाहर सभी जगह बहुत ही आसानी से काम संभालती हुई अच्छे कार्य कर रही है। अतिथियों का सम्मान स्टॉल एवं साहित्य से तेरापंथ महिला मंडल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सभी संस्थाओं की बहनों एवं महिला मंडल के संरक्षिका, परामर्शक गण, पदाधिकारी बहनें, कार्य समिति सदस्य, समिति सदस्य सभी बहनों की उपस्थिति सहारनीय रही। कार्यक्रम का संचालन सहमंत्री सरीता लोढ़ा एवं श्वेता लुनीया द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन मंत्री बबीता भंसाली ने किया। कार्यक्रम संयोजिका कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता जी बाठिया, सहमंत्री सरिता जी लोढ़ा का पूर्ण सहयोग रहा। ड्यूटी में संगीता मदांणी, ज्योत्स्ना बुरड का सहयोग रहा। कुल 35 स्टॉल लगाये गये।
दो दिनों के इस श्री उत्सव में अच्छी संख्या में लोगों ने मुलाकात की। डायमंड ज्वैलरी से लेकर, तरह-तरह के कपडे, इमिटेशन ज्वेलरी, खिलोने, कास्मेटिक आदि के काउंटर लगाए गए। श्री उत्सव के स्टाल का उद्घाटन उत्साहपूर्वक किया गया।
