अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में सफाले महिला मंडल द्वारा ‘एक कदम स्वावलंबन की ओर’ अभियान के तहत ‘उड़ान सुनहरा भविष्य’ कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र जाप और प्रेरणा गीत से हुई। जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। महिला मंडल की अध्यक्षा नीलम परमार ने सभी का स्वागत किया।
कार्यशाला में एंब्रॉयडरी वर्क का प्रशिक्षण वीणा परमार और मेहंदी डिजाइन का प्रशिक्षण खुशबू कच्छारा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के अंत में नीलम परमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और हुनर की ओर प्रेरित किया। अध्यक्ष नीलम परमार, मंत्री डिंपल लोढ़ा एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
