अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल से निर्देशित कार्यशाला श्री उत्सव का आयोजन हीरियूर मंडल द्वारा दिनांक 25.1.2025 को किया गया। मुख्य अतिथि, महिला मंडल की सभी बहानें, सभा के मंत्री एवं संगठन मंत्री, सदस्यों ने मिलकर श्री उत्सव का उद्घाटन किया। महिला मंडल और कन्या मंडल द्वारा आए हुए सभी सदस्यों का तिलक के द्वारा स्वागत किया गया। स्थानीय सकल समाज के संप्रदाय के भी श्री उत्सव में सम्मिलित हुए। मंत्री सीमा चोपड़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
श्री उत्सव में अलग-अलग कुल 11 स्टॉल लगाए गए। सभी ने हीरियूर के इस श्री उत्सव और तेममं के सफल प्रयास की प्रशंसा की तथा ऐसी कार्यशालाएँ आगे भी लगाते रहने को कहा।
