Jain Terapanth News Official Website

उड़ीसा स्तरीय आंचलिक कार्यशाला संरक्षणमं : टिटिलागढ़

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

दिनांक 19 जनवरी, 2025 को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल, टिटिलागढ़ द्वारा उड़ीसा स्तरीय आंचलिक कार्यशाला ‘संरक्षणमं’ कार्यक्रम का प्रथम सत्र का प्रातः 9ः00 बजे सुभद्रा जैन एवं स्नेह जैन के मंगलाचरण से शुरुआत हुई। तत्पश्चात अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सरिता डागा जी के द्वारा संरक्षणमं के पोस्टर का विमोचन किया गया। टिटिलागढ़ तेरापंथ महिला मंडल के अध्यक्षा बबिता जैन ने सभी का स्वागत किया। अभातेममं की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रंजू लुणिया जी ने साध्वीप्रमुखाश्री जी के संदेश का वाचन किया। अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सरिता डागा जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के संवाहक एवं संरक्षक बन कर धर्म के संस्कार भावी पीढ़ी को दें। महामंत्री श्रीमती नीतू जी ने संरक्षणमं का मतलब विस्तार से समझाया और कहा कि संस्था पहरेदार बनें। महासभा प्रभारी श्रीमान भूपेंद्र जी जैन, स्थानीय सभा अध्यक्ष श्रीमान गौतम जी जैन, उड़ीसा प्रांतीय सभा के अध्यक्ष श्रीमान मनोज जी जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जी जैन, टिटिलागढ़ के विधायक श्रीमान नवीन जी जैन, अभातेममं की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नीरू पुगलिया जी, उड़ीसा प्रभारी श्रीमती इंदिरा लुणिया जी, रौनिका जैन ने भी अपने विचार रखें। टिटिलागढ ज्ञानशाला के बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। ‘संरक्षणमं संस्कारों का’ विषय पर टिटिलागढ़ तेरापंथ महिला मंडल ने नृत्य एवं नाटक के द्वारा जोरदार प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय अध्यक्षा जी के द्वारा आंचलिक संरक्षणमं कार्यशाला के लिए तेरापंथ महिला मंडल, टिटिलागढ़ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। विधायक नवीन जी ने राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सरिता डागा जी को शुभकामना पत्र प्रदान किया। श्रीमती कृष्णा जैन ने सभी का बहुत-बहुत आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का कुशल संचालन श्रीमती खुशबू जैन ने किया। दोपहर 2ः00 बजे संरक्षण कार्यशाला का दूसरा सत्र अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के सान्निध्य में प्रारंभ हुआ। राउरकेला तेरापंथ महिला मंडल के मंगलाचरण से सत्र का प्रारंभ हुआ। कान्टाभांजी महिला मंडल की बहनों ने ’नई रोशनी’ नामक नाटक की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। तत्पश्चात अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सरिता डागा जी की अध्यक्षता में खुला सत्र रखा गया। बहनों ने अपनी कई जिज्ञासाएं रखी, जिसका महामंत्री नीतू ओस्तवाल जी ने बहुत विस्तार से समाधान किया। इसके साथ-साथ तेरापंथ महिला मंडल का संविधान को पढ़ने एवं संविधान के अंतर्गत कार्य करने की प्रेरणा दी एवं अभातेममं की चारों परियोजनाओं की बहनों को विस्तार से जानकारी दी। इस आंचलिक कार्यशाला में उड़ीसा के 15 क्षेत्रों से लगभग 200 से ज्यादा बहनें उपस्थित होकर कार्यशाला को सफल बनाया। विभिन्न क्षेत्रों से पधारी महिला मंडल का राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सरिता डागा जी ने appreciation सर्टिफिकेट देकर उत्साह बढ़ाया। टिटिलागढ़ तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। दूसरे सत्र में श्रीमती सुभद्रा जैन ने सभी का आभार ज्ञापन किया। दूसरे सत्र का कुशल संचालन महिला मंडल के मंत्री श्रीमती दीपिका जैन ने किया।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स