अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देश अनुसार जनवरी महीने की कार्यशाला दीनदयाल कन्या आश्रम में श्री सुभाष जी जैन की विशेष उपस्थिति में की गई। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। अध्यक्ष बॉबी जैन ने सबका स्वागत किया और प्रेक्षा वर्ष के बारे में बताया। श्री सुभाष जी जैन ने प्रेक्षाध्यान कायोत्सर्ग के बारे में जानकारी देते हुए स्वास कैसे लेना है, कैसे छोड़ना है और इंसान का स्वास प्रति मिनट लगभग 14 से 15 चलता है उनकी आयु लगभग 100 वर्ष की होती है। वही गाय बैल 1 मिनट में 30 से 40 बार स्वांस लेते हैं उनकी आयु 20 वर्ष की होती है। वही हाथी 1 मिनट में 7 8 बार स्वांस लेता है उनकी आयु 100 वर्ष की होती है। इस आधार पर देखा जाए तो जिसका स्वांस लंबा होता है वह ज्यादा साल जीवित रहता है और जिसका स्वांस कम होता है वह कम जीवित रहता है। ओम के उच्चारण के बारे में भी तीन कैटेगरी में बताया गया और कैसे ध्यान से अपने जीवन में बदलाव आ सकता है वह भी बताया और अंत में ओम का प्रयोग करके 10 मिनट का गेम महिला मंडल की बहने और आश्रम की बच्चों को खिलाया गया। आश्रम की बच्चों को कपड़े मफलर, सॉक्स, बिस्कुट चॉकलेट, तिल लड्डू, वितरण किया गया। मंत्री रीना जैन ने जो कार्यक्रम में सिखाया गया वह रोज अपने आचरण में लाना है बताते हुए सब का आभार व्यक्त किया। बच्चे और आश्रम की टीचर ने भी महिला मंडल और सुभाष जी को बहुत धन्यवाद किया।
