Jain Terapanth News Official Website

प्रेक्षा प्रवाह-‘शांति और शक्ति की ओर’ कार्यशाला का आयोजन : कांदिवली (मुंबई)

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार कांदिवली महिला मंडल मुंबई द्वारा प्रेक्षा प्रवाह-‘शांति और शक्ति की ओर’ विषय कायोत्सर्ग ‘द बेस्ट रिमेडी टू रिलीज स्ट्रेस’ पर सफल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। अध्यक्षा विभा जी श्रीश्रीमाल ने सभी का स्वागत अभिवादन करते हुए आगामी कार्याें की सूचना प्रदान की। चौबीसी के माध्यम से कैसे ज्यादा से ज्यादा कर्म निर्झरा हो सकती है, उसका महत्व समझाते हुए ज्यादा से ज्यादा बहनों को कांदिवली महिला मंडल द्वारा सिखाए जाने वाले चौबीसी के ग्रुप से जुड़ने की प्रेरणा दी। प्रेक्षा प्रशिक्षिका मीनाक्षी जी बैद द्वारा कायोत्सर्ग को आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बारे में बोलकर समझाया गया। 30 मिनट का संपूर्ण कायोत्सर्ग का प्रयोग करवाया गया। प्रेक्षा मेडिटेशन एप, ऑनलाइन वर्कशॉप, कैंप के बारे में जानकारी दी गई। सभी के फीडबैक लिए गए। सभी ने आत्मिक सुखानुभूति का अनुभव किया। अभातेममं द्वारा प्रकाशित नारीलोक में दिसंबर माह 2024 के 10 भाग्यशाली विजेताओं में कांदिवली से अलका जी पटावरी का नाम प्रकाशित होने पर उन्हें कांदिवली महिला मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य प्रीति जी बोथरा द्वारा आभार ज्ञापन किया गया।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स