Jain Terapanth News Official Website

ज्ञानशाला ज्ञानार्थी वार्षिक परीक्षा का आयोजन : पीलीबंगा

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

ज्ञानशाला, पीलीबंगा परीक्षा केंद्र पर ज्ञानशाला वार्षिक परीक्षा (2024) का आयोजन जैन भवन में किया गया। परीक्षा के व्यवस्थापक श्री ओमप्रकाश जी पुगलिया द्वारा महासभा आंचलिक प्रभारी देवेंद्र जी बांठिया, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष मालचंद जी पुगलिया, मंत्री प्रकाश डाकलिया, ज्ञानशाला क्षेत्रीय सहयोगी प्रतिभा जी दुग्गड़, महिला मंडल की मंत्री सुशीला जी नाहटा, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष अंजन बोथरा, मंत्री रूपेश सुराणा, संगरिया सभा के मंत्री राहुल जी चौरड़िया एवं ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी एवं प्रशिक्षकगणों के समक्ष प्रश्न पत्र को खोला गया। सभी ने ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों को शुभ भविष्य की मंगलकामना दी।
परीक्षा केंद्र में फरीदाबाद ज्ञानशाला के 2 ज्ञानार्थी, संगरिया मंडी की ज्ञानशाला से 3 ज्ञानार्थी और पीलीबंगा के 7 ज्ञानार्थी सहित कुल 12 ज्ञानार्थियों ने परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पीलीबंगा की ज्ञानशाला की ज्ञानार्थी कुमुद नौलखा के जन्म दिवस के अवसर पर अभिभावकगणों द्वारा उपस्थित सभी के लिए नाश्ते की व्यवस्था दी गई। ज्ञानशाला संयोजक सतीश पुगलिया सहित व्यवस्था में मुख्य प्रशिक्षिका अंकिता सुराणा के साथ प्रशिक्षिकागण निशा छाजेड़, खुशबू नाहटा, मधु बोथरा, प्रेम पुगलिया का सहयोग रहा।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स