विश्व ध्यान दिवस पर प्रेक्षाध्यान कल्याण वर्ष के अंतर्गत महिला मंडल, सूरत एवं प्रेक्षा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शासनश्री साध्वीश्री चंदन बालाजी ठाणा-6 और शासनश्री साध्वीश्री मधुबालाजी ठाणा-5 के सान्निध्य में प्रातः 9 बजे प्रेक्षाध्यान की विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का प्रारम्भ साध्वीश्री वर्धमानश्री जी के द्वारा नमस्कार महामंत्र के पश्चात मंडल की बहनों और प्रेक्षा प्रशिक्षिकाओं के द्वारा सुमधुर मंगलाचरण से हुआ। मंडल की अध्यक्षा चंदा जी भोगर ने स्वागत वक्तव्य दिया और प्रेक्षा प्रशिक्षिका श्रीमती रेणु नाहटा ने प्रेक्षा फाउंडेशन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
शासनश्री साध्वीश्री चंदनबालाजी ने अपने प्रेरणा पाथेय में कहा कि जिओ बाहर रहो भीतर। साध्वीश्री वर्धमानश्री जी ने मधुर गीतिका के साथ छोटे-छोटे टिप्स भी बताए। साध्वीश्री मंजुलयशा जी ने दीर्घ श्वास प्रेक्षा के प्रयोग करवाए। कार्यशाला का कुशल संचालन श्रीमती अलका जी सांखला ने किया। भाई-बहनों की अच्छी उपस्थिति रही।
लेटेस्ट न्यूज़
दो आध्यात्मिक धाराओं का मिलन : बालोतरा
|
नववर्ष पर महामांगलिक मंगल पाठ का आयोजन : बालोतरा
|
नववर्ष पर महामांगलिक आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन : इचलकरंजी
|
नव वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन : मुजफ्फरनगर
|
दो सिंघाडों का आध्यात्मिक मिलन : चेम्बूर (मुंबई)
|
नव वर्ष पर वृहद मंगलपाठ : राजाजीनगर
|