युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री कोमल कुमार जी स्वामी आदि ठाणा-2 एवं युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वीश्री डॉ. पीयूष प्रभा जी आदि ठाणा-4 का आध्यात्मिक मिलन दिनांक 19.12.24 को तेरापंथ भवन, चलथान में हुआ।
साध्वीश्री पीयूष प्रभा जी ने कहा कि मुनिश्री जी महती कृपा कर 28 किमी. का विहार कर मिलने पधारे। मुनिश्री कोमल कुमार जी स्वामी ने साध्वीश्री जी की मेवाड़ यात्रा की मंगलकामना की। चलथान सभा वरिष्ठ श्रावक श्री तेजमल नौलखा ने दोनों सिंघाड़े का चलथान की धरा पर पदार्पण हेतु स्वागत अभिनंदन किया। अभातेयुप सदस्य ज्ञान दुगड़ ने चलथान की ओर से मुनिश्री कोमल कुमार जी स्वामी आदि ठाणा-2 को ज्यादा से ज्यादा दिन चलथान विराजने की अर्ज की।
लेटेस्ट न्यूज़
दो आध्यात्मिक धाराओं का मिलन : बालोतरा
|
नववर्ष पर महामांगलिक मंगल पाठ का आयोजन : बालोतरा
|
नववर्ष पर महामांगलिक आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन : इचलकरंजी
|
नव वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन : मुजफ्फरनगर
|
दो सिंघाडों का आध्यात्मिक मिलन : चेम्बूर (मुंबई)
|
नव वर्ष पर वृहद मंगलपाठ : राजाजीनगर
|