अखिल भारतीय महिला मंडल के निर्देशानुसार कालीकट महिला मण्डल द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन नमस्कार महामंत्र से किया गया। सभी बहनों ने सामूहिक प्रेरणा गीत का संगान किया। अध्यक्षा श्रीमती समता जी बैद ने सभी बहनो एवं अतिथि का स्वागत किया। दिसंबर माह में आर्ट और क्राफ्ट का प्रशिक्षण देने श्रीमती मंजू जी खटोड को बुलाया गया। जिन्होंने घर में पड़े सामान से अलग-अलग तरह के लिफाफे बनाने, पेपर से सुन्दर फूल, शुभ-लाभ बनाने सिखाए। सभी बहनों ने उत्साह से कार्यशाला में अपनी सहभागिता प्रदान की। चार दिवसीय कार्यक्रम किए गए। अध्यक्षा श्रीमती समता जी बैद एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने आए हुए अतिथि का सम्मान किया। श्रीमती मंजू जी ने मंडल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री श्रीमती सुचिता जी बोहरा ने किया।
और भी
नव वर्ष पर वृहद मंगलपाठ का आयोजन : नागपुर
January 23, 2025
नव वर्ष पर मंगल पाठ का आयोजन : वाशी
January 23, 2025
प्रेक्षाध्यान शिविर का आयोजन : साधना केंद्र, महरौली-दिल्ली
January 23, 2025