अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, पालघर द्वारा समृद्ध राष्ट्रीय योजना कार्यशाला के अंतर्गत संस्कारशाला का आयोजन ट्विंकल स्टार विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यशाला का विषय-‘हैल्थी फूड हैबिट’ था। तेममं मंत्री रंजनाजी तलेसरा द्वारा महाप्राण ध्वनि के प्रयोग द्वारा कार्यशाला की शुरुआत की गई। तेममं अध्यक्ष्या संगीताजी चपलोत द्वारा स्वागत व्यक्तत्व प्रेषित करते हुए सेहतमंद भोजन के बारे में जानकारी दी।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल एसोसिएट मेंबर संगीताजी बाफना ने बच्चों को संकल्प शक्ति के प्रयोग करवाएं और जनरल नॉलेज के सवाल जवाब द्वारा जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने महिला मंडल की सभी बहनों का स्वागत किया। अतः में सभी बच्चों को पारितोषिक वितरित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार ज्ञापन मंत्री रंजनाजी तलेसरा ने किया।
लेटेस्ट न्यूज़
दो आध्यात्मिक धाराओं का मिलन : बालोतरा
|
नववर्ष पर महामांगलिक मंगल पाठ का आयोजन : बालोतरा
|
नववर्ष पर महामांगलिक आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन : इचलकरंजी
|
नव वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन : मुजफ्फरनगर
|
दो सिंघाडों का आध्यात्मिक मिलन : चेम्बूर (मुंबई)
|
नव वर्ष पर वृहद मंगलपाठ : राजाजीनगर
|