Jain Terapanth News Official Website

प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन : पुणे

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

तेरापंथ महिला मंडल, पुणे द्वारा प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुरुआत सामूहिक लोगस पाठ के द्वारा की गई। महिला मंडल ने मंगलाचरण किया। तेममं, पुणे की अध्यक्ष पुष्पा जी कटारिया ने स्वागत किया एवं कार्यक्रम की जानकारी दी। गरिमा लल्लानी ने मीना जी का परिचय दिया। कार्यशाला मीना जी सबादरा द्वारा ली गयी, जो कि महाराष्ट्र की प्रेक्षाध्यान कोर्डिनेटर हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रेक्षाध्यान प्रशिक्षिका भी हैं। उन्होंने प्रेक्षाध्यान के इतिहास के बारे में बताया और प्रेक्षाध्यान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की तथा अनेक कहानियों के माध्यम से जीवन में प्रेक्षाध्यान किस तरह सहायक हो सकता है इसके बारे में भी बताया। उन्होंने अनेक प्रयोग करवाए-जैसे श्वास प्रेक्षा, समताल प्रेक्षा, दीर्घ स्वास आदि। कार्यक्रम में अच्छी संख्या में उपस्थित महिला मंडल की रही। पीनू खिबेसरा ने सबका आभार व्यक्त किया। पुष्पा कटारिया ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स