अखिल भारतीय महिला मंडल के तत्वावधान में टी-दासरहल्ली तेरापंथ महिला मंडल द्वारा स्वस्थ परिवार- स्वस्थ समाज के अन्तर्गत प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन स्थानीय तेरापंथ सभा भवन में हुआ। अध्यक्ष नेहा जी चावत ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया व आभार भी व्यक्त किया। मुख्य अतिथि प्रेक्षा प्रशिक्षक ट्रेनर शिल्पी जी भंडारी की उपस्थिति रही। मंडल की बहनों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के साथ हुआ तत्पश्चात प्रेक्षा गीत का सामूहिक संगान किया गया। शिल्पी जी भंडारी ने प्रेक्षाध्यान के विषय में विस्तार से अर्थ के साथ उसका इतिहास बतलाया। 13 केंद्र की जानकारी दे कर नमस्कार मुद्रा केंद्र पर करवाया गया। दीर्घ श्वास प्रेक्षा, कायोत्सर्ग और उसके साथ अनुप्रेक्षा करना सिखाया। निवर्तमान अध्यक्ष रेखा जी मेहर ने भी अपनी भावाभिव्यक्ति दी।
मंत्री नम्रता जी पितलिया ने कुशल संचालन किया। इस कार्यशाला में उपाध्यक्ष संगीता जी बोहरा, संगठन मंत्री सरोज जी मारू, मंडल संयोजिका सुनीता जी बोहरा, कार्यकारिणी सदस्य विमला जी पितलिया, सुनीता जी भटेवरा, रेखा जी बोहरा, कंचन बाई मारू एवं अन्य समाज की महिलाए भी कार्यशाला में भाग लिया। सभी ने कार्यशाला में भाग लेकर शांति एवं शक्ति संवर्धन का अनुभव किया।