प्रेक्षा कल्याण वर्ष के उपलक्ष में प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षावाहिनी बालोतरा द्वारा सुबह 9.30 से 10.30 तक पुराना तेरापंथ भवन, बालोतरा में प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन साध्वी श्री सत्यप्रभा जी, साध्वीश्री रतिप्रभा जी आदि ठाणा-8 के सान्निध्य में आयोजित किया गया।
कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षका ममता जी गोलेच्छा रही। प्रेक्षाध्यान कार्यशाला में लगभग 60 सहभागियों की विशेष उपस्थिति रही।



