अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार कोयंबटूर तेरापंथ महिला मंडल ने कैंसर जागरूकता कार्यक्रम वॉकथॉन व टॉक शो का आयोजन किया। पहले चरण में इस कार्यक्रम का आगाज वॉकथॉन के द्वारा हुआ। इस पूरी रैली में अखिल भारतीय द्वारा दिए गए पोस्टर व नारों को दर्शाते हुए बताया कि मुश्किल है नामुमकिन नहीं। महिला मंडल का संदेश नशा मुक्त हो सारा देश महिला मंडल का संदेश कैंसर मुक्त हो सारा देश। दूसरे चरण में कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल की बहनों के द्वारा मंगलाचरण व प्रेरणा गीत के द्वारा की गई। तत्पश्चात अध्यक्ष मंजू सेठिया ने मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि जी वह सभी बहनों का स्वागत व अभिनंदन किया। डॉ. रश्मि ने कैंसर के लक्षण व उपचारों के बारे में बताया और कहा कि इस रोग की शुरुआत पर पहचान से अधिक सफल इलाज हो सकता है। डॉक्टर ने बताया कि संतुलित आहार लेना व स्वस्थ जीवन शैली का पालन करना चाहिए। अपने शरीर को 24 घंटे में काम से कम 2 घंटे अपने लिए जरूर निकालें, जिसमें योग, प्राणायाम, आसन आदि करने चाहिए और खुद को तनाव ग्रस्त कम रखें। रेगुलर में प्लास्टिक व अल्युमिनियम का कम से कम उपयोग करें। वह सेल्फ एग्जामिनेशन कैसे करें वह भी बताया। धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय महिला मंडल मंत्री सुमन सुराणा ने किया। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रियंका बुच्चा ने किया। कार्यक्रम में लगभग 40 बहनों की उपस्थिति रही।
लेटेस्ट न्यूज़
दो आध्यात्मिक धाराओं का मिलन : बालोतरा
|
नववर्ष पर महामांगलिक मंगल पाठ का आयोजन : बालोतरा
|
नववर्ष पर महामांगलिक आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन : इचलकरंजी
|
नव वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन : मुजफ्फरनगर
|
दो सिंघाडों का आध्यात्मिक मिलन : चेम्बूर (मुंबई)
|
नव वर्ष पर वृहद मंगलपाठ : राजाजीनगर
|