अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल, राजनगर द्वारा समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत ‘ए वे टू हैप्पीनेस’ की सातवीं कार्यशाला का आयोजन दिनांक 23.11.2024 को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजनगर में किया गया। जिसका विषय था-हैल्थी फूड हैबिट’ स्कूल में प्रवेश करते समय बहनों ने सभी अध्यापक व बच्चों को जय जिनेंद्र से अभिवादन किया। कार्यशाला का शुभारंभ महिला मंडल की बहनों द्वारा नमस्कार महामंत्र से किया गया। समृद्ध राष्ट्र योजना की प्रभारी श्रीमती सीमा जी धोका द्वारा 9 बार बच्चों को महाप्राण ध्वनि प्रयोग करवाया गया। कार्यशाला में एकाग्रता बढ़ाने के लिए बच्चों को कार्यसमिति सदस्या श्रीमती चंचल जी कोठारी द्वारा सभी बच्चों को योगा एवं प्राणायाम का प्रयोग करवाया गया।
महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती सुधा जी कोठारी ने सभी महिला मंडल की बहनों एवं अध्यापकों व बच्चों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और सभी बच्चों को हैल्थी फूड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी बच्चों को संतुलित भोजन करने व खाने की सलाह दी। कार्यसमिति सदस्या श्रीमती नीता जी कावड़िया ने बच्चों से सवाल जवाब किया व अगला विषय- सोशल मीडिया का सदुपयोग के बारे में बच्चों को तैयारी करने के लिए कहा। महिला मंडल मंत्री श्रीमती चेष्टा जी धोका ने प्रिंसिपल एवं मैडम व सभी बच्चों एवं पधारी हुई महिला मंडल की बहनों का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी बच्चों को महिला मंडल की बहनों द्वारा बिस्किट वितरित किए गए।



