Jain Terapanth News Official Website

प्रेक्षा प्रवाह: शांति एवं शक्ति कार्यशाला का आयोजन : जसोल

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल, जसोल द्वारा मुनिश्री यशवंत कुमार जी व मुनिश्री मोक्षकुमार जी के सान्निध्य में कंचन देवी ढेलड़िया की अध्यक्षता में प्रेक्षाध्यान कल्याण वर्ष अंतर्गत प्रेक्षा प्रवाह-शांति एवं शक्ति की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री अरुणा डोसी ने बताया कि मुनिश्री यशवंत कुमार जी द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महिला मंडल द्वारा प्रेक्षाध्यान गीत से मंगलाचरण किया गया। महिला मंडल द्वारा बताए गए फॉर्मेट के अनुसार नीतू सालेचा ने कायोत्सर्ग का प्रयोग करवाया। उपासिका मोहिनी देवी सकलेचा ने समताल अनुप्रेक्षा और दीर्घ श्वास प्रेक्षा के प्रयोग करवाए। पुष्पा देवी बुरड़ ने अनुप्रेक्षा का प्रयोग करवाया और लाभ भी बताए कि कैसे अनुप्रेक्षा श्वास प्रेक्षा करने से उम्र बढ़ती है, स्मरण शक्ति बढ़ती है, नकारात्मक विचारों का आना कम होता है। मानसिक, भावनात्मक स्वास्थ्य का सुधार होता है। चित्त में समाधि का अनुभव होता है। सकारात्मक सोच बढ़ती है, जैसे आदि लाभ मिलते है। मुनिश्री यशवंत कुमार जी ने सभी बहनों को प्रेक्षावाहिनी जुड़ने और यथासंभव सभी बहने घर पर ही प्रेक्षाध्यान के प्रयोग करने के संकल्प करवाया। अध्यक्ष कंचन देवी ढेलड़िया ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया व आभार ज्ञापन ममता मेहता ने किया। कार्यक्रम में बहनों की उपस्थिति अच्छी रही।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स