लब्धि और सिद्धि के दाता गौतम स्वामी का भव्य आध्यात्मिक जप अनुष्ठान का आयोजन साध्वी श्री उदितयशा जी ठाणा – 4 के सान्निध्य मे तेरापंथ भवन, यशवंतपुर मे आयोजित हुआ। साध्वीश्रीजी उदितयशाजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन मे मंत्र अपना विशेष स्थान रखते हैं। गुरुवार, गुरु पुष्य, सर्वाथ सिद्धि योग के संयोग से दिन का महत्व बढ जाता है। गुरु हमें ज्ञान देते हैं उनकी सन्निधि में हमें हर समस्या का समाधान मिलता है। आज जैन आगम में हमें जो भी ज्ञान प्राप्त है वह गौतम गणधर की कृपा से ही मिला है। आपको चौदह पूर्व का ज्ञान था आपके पास गणधर लब्धि, अक्षीण महानस एवं अनेक लब्धियां थी। भगवान महावीर और गणधर गौतम के संवाद आगम रूप में हमारे समक्ष है। साध्वीश्री संगीतप्रभा जी ने मंगल मंत्रोच्चार से एकात्मकता स्थापित करवाई। साध्वीश्री भव्ययशाजी ने सुदृढ रक्षाकवच का निर्माण करवाया। अनुष्ठान मे लगभग 200 श्रद्धालु संभागी बने।
अध्यक्ष सुरेश बरड़िया ने सभी संभागी का आभार एवं साध्वीवृंद के प्रति कृतज्ञता के भाव रखे। पूर्व अध्यक्ष प्रकाशजी बाबेल, निवर्तमान अध्यक्ष गौतम मुथा, मंत्री अनिल दक, अणुव्रत विश्वभारती उपाध्यक्ष कैलाश बोराणा, उपासक महेन्द्र दक, महिला मंडल अध्यक्ष मीना दक, मंत्री लाडली मुथा टीपीएफ वेस्ट जोन सह मंत्री दिव्या दक एवं बैंगलोर की सभा संस्थान से अनेक गणमान्य व्यक्तियों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभा परिवार से ताराचंद गन्ना, भेरुलाल मांडोत, विजय राज गीता गन्ना एवं गीता भंसाली का व्यवस्था में सहयोग रहा।
