Jain Terapanth News Official Website

समृद्ध राष्ट्रीय योजना के अंतर्गत संस्कारशाला का आयोजन : हनुमंत नगर-बेंगलुरु

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार समृद्धि राष्ट्रीय योजना कार्यशाला के अंतर्गत संस्कारशाला का छठवां भाग स्वामी विवेकानंद कन्नड़ हायर प्रायमरी स्कूल में 19.11.24 को किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य शशि कला जी नाहर ने कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र एवं महाप्राण ध्वनि के द्वारा की। माता-पिता और बड़ों का सम्मान इस विषय पर महिला मंडल की सदस्य पिंकी जी बोहरा ने बताया कि अपने से बड़ों का सम्मान, माता-पिता का सम्मान अवश्य करना चाहिए। उन्हें आदर देना चाहिए। एक कहानी के माध्यम से बच्चों को अपने से बड़ों एवं माता-पिता का सम्मान करने की शिक्षा दी।
बच्चों में पाठ्य सामग्री एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। पूर्वाध्यक्ष मंजू जी दक ने बच्चों को अच्छे-बुरे संस्कार के बारे में जानकारी दी। मंत्री मीनाक्षी जी देरासरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। अखिल भारतीय महिला मंडल के कार्यकारिणी सदस्य शशि कला जी नाहर, अध्यक्ष सरोज दुगड़, मंत्री मीनाक्षी देरासरिया के साथ पदाधिकारी बहनों की उपस्थिति रही।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स