Jain Terapanth News Official Website

आध्यात्मिक मिलन समारोह का आयोजन : दहिसर (मुंबई)

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

स्वामी नारायण मंदिर परिसर, दहिसर में साध्वीश्री पुण्ययशा जी एवं साध्वी श्री डॉ. मंगलप्रज्ञा जी का आध्यात्मिक मिलन हुआ। भायन्दर चातुर्मास कर कर्नाटक की ओर विहाररत और कांदिवली चातु‌र्मास सम्पन्न कर गुरु निर्देशानुसार मुंबई विहरण के दौरान दहिसर में हुए मिलन समारोह में साध्वी श्री पुण्ययशा जी ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ की अनुशासन शैली, समर्पण का शौर्य और विनम्रता की परम्परा प्रणम्य है। तेजस्वी यशस्वी गुरु परम्परा प्राप्त है-यह हमारा सौभाग्य है। वर्तमान में पुज्य गुरुदेव महाश्रमणजी अपनी तप, साधना और श्रम से संघ का गौरव शतगुणित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चातुर्मास में साध्वी श्री डॉ मंगल प्रज्ञाजी पूना शहर से साध्वीप्रमुखाश्री द्वारा प्रदत्त पावन संदेश लेकर आई हैं, एक प्रकार में यह हमारा प्रथम मिलन याद‌गार बन रहा है। संदेश का शब्द हमारे भीतर ऊर्जा का संचार करने वाला है। साध्वी मंगलप्रज्ञा जी में विद्वत्ता के साथ का विनम्रता के उन्नत भाव है, प्रज्ञा की निर्मलता है और अनुभवों की सम्पदा है, तेरापंथ संघ की प्रभावना में इनका महत्वपूर्णा योगदान है।
साध्वी श्री डॉ. मंगल प्रज्ञा जी ने कहा कि हमारा परमलक्ष्य है-वीतरागता की साधना। आज का मिलन वीतराग साधकों का मिलन है। यह मिलन आन्तरिक आत्म उत्साह को पैदा करता है। हम सौभाग्यशाली हैं – संघ का नेतृत्व करने वाले गुरु हमारा कितना ध्यान रखते हैं। साध्वीश्री का इतने दिन तक प्रमुखाश्री जी द्वारा प्रदत संदेश को हमने सहेज कर रखा, आज उसे साध्वीश्री पुण्य यशा जी के हाथों में समर्पित कर अपार विशेष आनन्द की अनुभूति कर रहे हैं। आज के मिलन का महत्त्वपूर्ण हेतु यह पावन संदेश भी है। उन्होंने कहा कि साध्वीश्री पुण्ययशाजी शान्त, मधुर स्वभावी, सेवाभावी, प्रभावी व्यक्ति की धनी है। साध्वीश्री मंगल प्रज्ञा जी ने पावन संदेश समर्पित किया। साध्वी सुदर्शन प्रभाजी, साध्वी अतुलयशा जी साध्वी राजुल प्रभाजी, साध्वी चौतन्यप्रभा जी और साध्वी शौर्य प्रभा जी ने सामूहिक संगान के साथ मिलन न्यूज चौनल ने कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। साध्वी विनीत यशा जी साध्वी वर्धमान यशा जी एवं साध्वी बोधिप्रभाजी ने मधुर एवं भावपूर्ण गीत का संगान कर परिषद को भाव विभोर किया। श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउण्डेशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद बोहरा तेंरापंथ सभा कांदिवली अध्यक्ष ज्ञानमल भंडारी, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष राकेश सिंघवी, तेरापंथ सभा भायन्दर अध्यक्ष दिलीप बाफना, उपासक परेश जैन महिला मंडल अध्यक्षा उर्मिला हिंगड़ दहिसर तेरापंथ सभा के पूर्व अध्यक्ष सज्जन बम्ब महिला मंडल अध्यक्षा चन्दा बम्ब, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल अध्यक्षा तरुणा बोहरा, दहिसर तेयुप अध्यक्ष निखिल मादरेचा, तेयुप अध्यक्ष भायंदर- सुनील डांगी, श्रीमती वैशाली सूर्या ने आध्यात्मिक मिलन समारोह के अवसर पर हृद‌योद्‌गार व्यक्त करते हुए साध्वीवृंद के आगामी यात्रा की मंगलकामना व्यक्त की।
दहिसर तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने सामू‌हिक संगान कर अपनी भावनाए व्यक्त कीं। आज का यह आध्यात्मिक मिलन साध्वियों की पारस्परिक उदार भावना, प्रमोद भावना और विनय सम्मान भाव से श्रावक परिवार ने हर्षाेल्लास का अनुभव किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी श्री डॉ. शौर्य प्रभाजी ने किया। आभार ज्ञापन महिला मंडल मंत्री श्रीमती पिस्ता दुगड़ ने किया।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स