तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर द्वारा आयोजित वैराग्य के देवता जंबू कुमार पर सुन्दर नाटिका का आयोजन साध्वीश्री राकेशकुमारी जी ठाणा -4 के सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात साध्वीश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। संगायिका रेणु जी कोठारी द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात हुई। उसके पश्चात साध्वी श्री राकेश कुमारी जी के 72वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में परिचय वीडियो प्रस्तुति किया गया।
महिला मंडल, चेंबूर ने कार्यक्रम में मंगलाचरण की प्रस्तुति नृत्य के द्वारा की गई। चेंबूर महिला मंडल की कोर टीम के द्वारा जम्बू कुमार की झांकियां की प्रस्तुति की। महिला मंडल एवं कन्या मंडल की बहनों ने ज्ञानशाला के बच्चों के साथ अंतिम केवली जंबू कुमार पर नाटिका की प्रस्तुति दी थी और प्रस्तुति द्वारा आचार्य जंबू कुमार का परिचय दिया, अखिल भारतीय महिला मंडल के पूर्व अध्यक्ष कुमुद जी कच्छारा की कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति रही। प्रस्तुति के पश्चात, साध्वीश्री का कृतज्ञता संपूर्ण टीम ने वीडियो के माध्यम से किया।
कार्यक्रम में संपूर्ण श्रावक समाज की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की संपन्नता साध्वीश्री ने मंगलपाठ प्रदान कर किया। लगभग 300 भाई-बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही।
