Jain Terapanth News Official Website

नमस्कार महामंत्र पर आधारित सात दिवसीय कार्यशाला संपन्न : बाड़मेर

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

साध्वी डॉ संपूर्णयशजी आदि ठाणा 5 के सान्निध्य में स्थानीय तेरापंथ भवन में तेरापंथ युवक परिषद, बाड़मेर द्वारा सात दिवसीय नमस्कार महामंत्र एक प्रयोग साधना के आधार पर कार्यशाला का समापन किया। साध्वी डॉ संपूर्णयशाजी ने कार्यशाला का मंगलाचरण नमस्कार महामंत्र कि गीतिका के द्वारा किया गया।
साध्वी डॉ संपूर्णयशाजी ने कहा कि इन 7 दिनों में हमने नमस्कार महामंत्र के बारे में कुछ बताने का प्रयास किया। इस महामंत्र की साधना अनेक साधु-साध्वी, आचार्य व श्रावक समाज ने की है। इस महामंत्र में किसी भी व्यक्ति विशेष या संप्रदाय का नाम नहीं है। हम संकल्प लें कि प्रतिदिन कम-से-कम एक माला फैरने की अपने बच्चों को प्रेरणा दें। हम कभी भी बाहर जाए तो कम-से-कम नमस्कार महामंत्र का उच्चारण कर जाए और देखेंगे कार्य बिना बाधा के होगा।
साध्वीश्री जी ने अनेक प्रसंगों के माध्यम से व कहानी के माध्यम से नमस्कार महामंत्र का महत्व बताया। इस कार्यशाला में तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ कन्या मंडल के सदस्य उपस्थित हुए।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स