अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद के निर्देशन में उत्तर क्षेत्र में तेरस की सामायिक एवं कार्यशाला का आयोजन आज की कार्यशाला का शुभारंभ निशू जी नवलखा एवं कुसुम जी बैद द्वारा नमस्कार महामंत्र के संगान से किया गया। उसके प्रर्श्चात ॐभिक्षु, जय भिक्षु जाप का किया गया। मासिक तेरस होने पर लोगस्स का ध्यान किया गया। मीना जी बुरड़ द्वारा तीसरी चौबीसी संभव साहिब समरियै बहनों को राग सहित कंठस्थ करवाई गई।
पायल जी दुगड़ द्वारा पच्चीस बोल में पहले बोल गति चार विस्तार से बताया गया। उपासिका पुष्पा जी चौपड़ा द्वारा श्रावक संबोध की क्लास ली गई। सहमंत्री सरिता जी लोढ़ा ने मंडल के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करवाई गई एवं बहनों को गोचरी, रास्ते की सेवा से में जूड़ ने की प्रेरणा दी गई। क्षेत्रीय संयोजिका मनीषा जी खंतग द्वारा आभार ज्ञापन किया गया। आज की कार्यशाला आयोजित करने में मोनिका जी बुच्चा का विशेष सहयोग रहा। कार्यशाला में बहनों की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यशाला सुंदर एवं रोचक रही।
लेटेस्ट न्यूज़
दो आध्यात्मिक धाराओं का मिलन : बालोतरा
|
नववर्ष पर महामांगलिक मंगल पाठ का आयोजन : बालोतरा
|
नववर्ष पर महामांगलिक आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन : इचलकरंजी
|
नव वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन : मुजफ्फरनगर
|
दो सिंघाडों का आध्यात्मिक मिलन : चेम्बूर (मुंबई)
|
नव वर्ष पर वृहद मंगलपाठ : राजाजीनगर
|