Jain Terapanth News Official Website

दीपावली मिलन समारोह : बरपेटा रोड

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

दिनाक 1 नवंबर, 2024 को दोपहर 3.00 बजे महिला मंडल, बरपेटा रोड द्वारा दिवाली मिलन समारोह मनाया गया। सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र से की गई। फिर महिला मंडल की अध्यक्षा ममता बेंगानी ने सभी का स्वागत किया और दिवाली की शुभकामनायें दी। हमारी मंडल की उपाध्यक्ष ममता दुधोरिया ने सभी को दिवाली की शुभकामनायें दी। मंडल की सलाहकार सरोज देवी श्यामसूखा ने एक सुन्दर गीतीका प्रस्तुत की।
महिला मंडल द्वारा गेम खिलाए गए। प्रथम और द्वितीय को पुरस्कृत किया गया। रंगोली प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें कुसुम लालानी और नव्या बोथरा को पुरस्कृत किया गया।
सभी बहनों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। और सभी की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में सभी बहनों ने दीप जलाये और संकल्प लिया क्षमादान देने का। दीपक की रोशनी से तेरापंथ भवन प्रकाशमय हो गया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की मंत्री वीनू श्यामसूखा ने किया।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स