अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल पुणे द्वारा आयोजित प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन डॉक्टर मुनिश्री आलोक कुमार जी, मुनिश्री हिम कुमार जी के सान्निध्य में किया गया।
प्रशिक्षक व मुख्य वक्ता ज्योतिंदर जवेरी थे उन्होंने प्रेक्षाध्यान अर्थ, इतिहास एवं जीवन शैली, दीर्घ श्वास प्रेक्षा (आध्यमिक एवं वैज्ञानिक आधार एवं लाभ) ध्यान दीर्घ श्वास प्रेक्षा प्रयोग कायोत्सर्ग (आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक आधार एवं लाभ) ध्यान। सम्पूर्ण कायोत्सर्ग आदि प्रयोग करवाए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुनि श्री आलोक कुमार जी के मुखारबिंद से नमस्कार महामंत्र से की। तेममं की बहनों द्वारा आओ बहनों जागो बहनों की गीतिका का संघान किया। अध्यक्ष पुष्पा कटारिया ने प्रशिक्षक व शिविर में पधारे हुए व्यक्तियों का स्वागत किया। तेममं की बहनों के सहयोग से आयोजित कार्यशाला सफल रही।
