Jain Terapanth News Official Website

श्रीउत्सव का आयोजन : घाटकोपर-मुंबई

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल घाटकोपर के द्वारा श्री उत्सव का आयोजन किया गया। श्री उत्सव में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरिताजी डागा द्वारा नमस्कार महामंत्र के मंत्रोच्चार के पश्चात रिबन खोलकर कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन किया गया।
मंचीय कार्यक्रम में प्रेरणा गीत से शुभारंभ किया गया। घाटकोपर महिलामंडल की अध्यक्ष श्रीमती भावना चपलोत ने स्वागत भाषण से सभी का स्वागत किया। स्थानीय सभा के मंत्री संजयजी सोनी ने घाटकोपर समाज की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। अभातेममं की पूर्वाध्यक्ष व कार्यसमिति सदस्य श्रीमती कुमुदजी कच्छारा ने अपनी कर्म भूमि में राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदया का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरिताजी डागा ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य से घाटकोपर महिलामंडल की बहनों का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम में अभातेममं की संरक्षिका श्रीमती शांतादेवी पुगलिया, परामर्शिका श्रीमती विमलाजी नाहटा, अभातेममं की कार्यसमिति सदस्य कुमुदजी कच्छारा, निर्मलाजी चंडालिया, संगीताजी चपलोत, जुली जी मेहता की गरिमामय उपस्थिति रही।
स्थानीय सभा के साथ, तेयुप के अध्यक्ष, मंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री उत्सव की संयोजिका रीनाजी संचेती, श्वेताजी हिरण, घाटकोपर महिला मंडल की पूरी टीम, कन्यामंडल का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन निधिजी लोढ़ा ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रीति सिंघवी ने किया।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स