अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार टी-दासरहल्ली तेरापंथ महिला मंडल इस वर्ष अश्विन शुक्ला प्रथमा से नौ दिवस निरंतर प्रातःकालीन नवरात्रि पर्व पर नवाह्निक जप अनुष्ठान का आयोजन स्थानीय भवन में हुआ। अध्यक्ष नेहा जी चावत ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया व जाप का महत्व समझाया। तत्पश्चात जप का क्रम नमस्कार महामंत्र से शुरुआत हुई फिर अनुष्ठान मंत्र उच्चारण कर लोग्गस्स मंत्र का जप कर चौबीसी का संगान निरंतर नौ दिन के क्रम में चला।
मंत्री नम्रता जी पितलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभा अध्यक्ष श्री भगवतीलाल जी मांडोत, संस्थापक अध्यक्ष श्री लादुलाल जी बाबेल ने मंडल को आध्यात्मिक प्रगति में मंगलकामना प्रदान किया। तेरापंथ युवक परिषद से मंत्री शुभम जी बाबेल ने अपने भावाभिव्यक्ति दी। तेयुप अध्यक्ष श्रीमान कन्हैयालाल जी गांधी एवं श्रावकगण, महिला मंडल से परामर्शक संगृक्षिका पुष्पा बाई बोहरा, सुशीला बाई बाबेल, रोशन बाई बोहरा, संस्थापक अध्यक्ष गीता जी बाबेल, उपाध्यक्ष दीपिका जी गांधी, संगठन मंत्री सरोज जी मारू, कार्यकारिणी सदस्य सुनीता जी भटेवरा, सदस्य संगीता जी बोथरा, मीना जी बाबेल ने इस अनुष्ठान में जुड़ कर लाभान्वित हो कर्म निर्जरा किया। धर्मप्रेमी भाई-बहनों ने इस अनुष्ठान को तप के द्वारा किया। सुचारू रूप से अनुष्ठान का क्रम आयोजित हो हर्ष आनंद के साथ संपन्न हुआ।
