अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा निर्धारित उदबोधन सप्ताह का सप्तम दिवस जीवन विज्ञान दिवस जो अणुव्रत समिति ट्रस्ट, दिल्ली द्वारा गीता बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ कॉलोनी गांधी नगर में आयोजित किया गया। दिल्ली समिति जीवन विज्ञान संयोजक श्री बाबू लाल दूगड़, संगठन मंत्री राजीव महनोत, विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्लवित करके जीवन विज्ञान का कार्यक्रम आरम्भ हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अणुव्रत गीत का मधुर संगान किया गया। जीवन विज्ञान गीत एवं जीवन विज्ञान के प्रायोगिक प्रयोग प्रशिक्षण जीवन विज्ञान प्रशिक्षक श्रीमती राज गुणेचा द्वारा करवाए गए। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती शालिनी जी को अणुव्रत आचार सहिंता मोमेंटो, अणुव्रत पटका,जीवन विज्ञान साहित्य भेंट किया गया। प्रधानाचार्य मोहदया ने अणुव्रत के सभी व्यक्तियों का समम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्री देवेन्द्र पुगलिया, श्रीमती राधा जी दाघीच की भी उपस्थिति रही। विद्यालय के विद्यार्थियों से अणुव्रत के संकल्प फ़ार्म भरवाए गए।
और भी
नेत्रदान जागरूकता अभियान : सरदारपुरा
October 17, 2024
जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन : माधावरम
October 17, 2024
जैन संस्कार विधि से जन्मोत्सव समारोह : नालासोपारा
October 17, 2024