Jain Terapanth News Official Website

पर्यावरण शुद्धि दिवस का आयोजन : इचलकरंजी

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में शासनश्री साध्वी कंचनप्रभाजी के सान्निध्य में अणुव्रत उधबोधन सप्ताह के चतुर्थ दिन पर्यावरण शुद्धि दिवस के रूप में अणुव्रत समिति इचलकरंजी द्वारा तेरापंथ भवन एवं स्वामी विवेकानंद गर्ल्स हाईस्कूल में आयोजित किया गया।
शासनश्री साध्वी कंचनप्रभाजी ने अपने मंगल पाथेय में कहा विश्व के मानचित्र पर एक शब्द मुखरित है वह है ’पर्यावरण’। पर्यावरण को हमेशा स्वच्छ शुद्ध और संतुलित रखना चाहिए और यह सब हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। शासनश्री साध्वी मंजूरेखाजी ने सभी को सम्बोधित करते हुए यह कहा कि व्यक्ति अपने स्वार्थ के खातिर पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है, यह दिनों दिन बढ़ता रहा तो पृथ्वी पर इंसान का जीना मुश्किल हो जायेगा, अणुव्रत का संदेश है हर व्यक्ति पर्यावरण के प्रति जागरूक रहे और वह पर्यावरण को प्रदूषित एवं नष्ट करने से बचे। अणुव्रत विचार शुद्धि का दर्शन है।
कार्यक्रम के दूसरे चरण मे स्वामी विवेकानंद गर्ल्स हाईस्कूल मे पर्यावरण दिवस मनाया गया। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष पंकजजी जैन ने पर्यावरण के महत्वता बताते हुए कहा हमे हमेशा पर्यावरण के लिए सतर्क एवं जागरूक रहना चाहिए एवं इस पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाना है। स्कूल के विद्यार्थी के द्वारा पर्यावरण इस विषय पर सुंदर एवं अनोखी प्रस्तुति दी।
अणुव्रत समिति द्वारा पर्यावरण दिवस पर इस स्कूल में वृक्षारोपण किया। प्राध्यापिका एवं शिक्षक गण अणुव्रत समिति के इस कार्य की खूब सरहाना की। इस कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष विकासजी सुराणा मंत्री मधुसुदनजी मालपानी उपाध्यक्ष सुनीतादेवी गिड़िया सदस्य मनोजजी भंसाली आदि सदस्य उपस्थित थे।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स