अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का पांचवां दिन नशा मुक्ति दिवस साध्वीश्री विशद प्रज्ञा जी की सहवर्ती साध्वी श्री प्रशम यशा जी साध्वी श्री मनन यशा जी के सान्निध्य में तुलसी अमृत विद्यापीठ इंग्लिश मीडियम में आयोजित किया गया। मां शारदे को दीप प्रचलित किया गया। कार्यक्रम का आगाज बालिकाओं द्वारा ‘संयममय जीवन हो’ का सगान किया गया। स्वागत भाषण महेंद्र जी बोहरा, व प्रिंसिपल सर प्रहलाद जी चंद्र जी शर्मा ने किया। साध्वी श्री मनन यशा जी ने गीतिका के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। साध्वी श्री प्रशम यशा जी ने कहां ‘सुधरे व्यक्ति समाज व्यक्ति से राष्ट्र स्वयं सुधरेगा’ हम स्वयं इस चीज पर अंकुश रखेंगे तो हम आगे लोगों को और नशा मुक्त जीवन जीने का संदेश दे सकते हैं। व विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संकल्प करवाया।
इस अवसर पर मंचाशीन अतिथि मनसुखलाल जी बंम्ब, प्रिंसिपल प्रहलाद चंद्र जी शर्मा, मनोहर लाल जी पीतलिया, महेंद्र जी बोहरा, मनीष जी ढिलीवाल, पवन कच्छारा, अणुव्रत समिति अध्यक्ष रेणु जी छाजेड़, मंत्री अनीता जी छाजेड़ रितु जी ढीलीवाल, चेतना जी डांगी आदि ने स्थान ग्रहण किया। स्कूल स्टाफ प्रफुल्ल जी सर, तुलसीराम जी सर, मुकेश जी मेवाड़ा, नरेंद्र जी सर व माधवी मैडम, पिंकी मैडम, कृतिका जी कच्छारा आदि। कार्यक्रम का कुशल संचालन मनु जी सांखला ने किया। आभार ज्ञापन रेणु जी छाजेड ने किया। कार्यक्रम की जानकारी रजद प्रतिनिधि पवन कच्छारा ने दी।



