तेरापंथ सभा भवन में विराजित साध्वीश्री विशद प्रज्ञा जी, साध्वी श्री प्रशम यशा जी, साध्वी श्री मनन यशा जी, साध्वी श्री मंदार प्रभा जी ठाणा-4 के सान्निध्य में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का चतुर्थ दिन पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी श्रीजी द्वारा नमस्कार महामंत्र व कन्या मंडल की बहनों अंजलि जी पीतलिया, अक्षि जी डूंगरवाल, वैशाली जी श्रीश्रीमाल, प्रांजल जी बोहरा द्वारा मंगलाचरण किया। साध्वी श्री विशद प्रज्ञा जी ने मंगल उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण शुद्धता हमारा दायित्व है। निम्न जानकारी दी। साध्वी श्री प्रशम यशा जी ने पर्यावरण दिवस पर कहां की कितने रासायनिक उप्रयोग में किये जा रहे हैं। बढ़ती हुई आकांशाएं, इच्छाएं मनुष्य की बढ़ती जा रही है। पर्यावरण शुद्ध रहेगा तो हमारा राष्ट्र, हमारा देश सुरक्षित रहेगा। जल का सदुपयोग करना चाहिए। आभार व्यक्त संगीता जी चंडालिया ने किया। कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष यशवंत कुमार जी चोरडिया, गणपत लाल जी डांगी, धर्मचंद जी खाब्या, शांतिलाल जी बाफना, अशोक जी पितलिया,व अणुव्रत समिति अध्यक्ष रेणु जी छाजेड़ महिला मंडल अध्यक्ष संगीता जी पामेचा व श्रावक-श्राविकाओं की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जेटीएन प्रतिनिधि पवन कच्छारा ने दी।
