अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा निर्धारित उदबोधन सप्ताह का तृतीय दिवस अणुव्रत प्रेरणा दिवस के रूप में अणुव्रत समिति ट्रस्ट, दिल्ली रोहिणी के तेरापंथ भवन में शासन श्री मुनि श्री बिमल कुमार जी के सान्निध्य में उत्साह पूर्वक आयोजित किया।मुनि श्री ने अणुव्रत की महत्व को समझाते हुए अणुव्रत के नियम जीवन में अपनाने से हमारा जीवन संयमित हो सकता है। अणुव्रत ही एक ऐसा आयाम है, जो व्रण, जाती, संप्रदाय से ऊपर उठकर कार्य कर रहा है। दिल्ली समिति मनोज जी के नेतृत्व में रचनात्मक कार्य कर रही है नई-नई ऊँचाई छू रही है। अणुव्रत एक आचार सहिंता समाज के सामने प्रस्तुत करती है जिसको अपनाकर व्यक्ति, समाज में से कई बुराइयो का नाश हो सकता है। इसलिये प्रत्येक व्यक्ति को कुछ ना कुछ नियम जरूर अपनाने चाहिए।
अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के प्रकाशन प्रभारी श्री सुरेन्द्र नाहाटा, दिल्ली समिति अध्यक्ष श्री मनोज बरमेचा, श्री मनीष महनोत द्वारा अणुव्रत गीत संयममय जीवन हो गाकर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया।



