प्रेक्षाध्यान कल्याण वर्ष आयोजन समिति के तत्वावधान में दिनांक ३०.९.२४ का प्रेक्षाध्यान कल्याण वर्ष का शूभारंभ उत्कर्ष प्रेक्षावाहिनी अहमदाबाद द्वारा आयोजित किया गया। शासनश्री साध्वीश्री रामकुमारीजी के सान्निध्य में कांकरिया तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल ने प्रेक्षा गीत के संगान से किया। साध्वी श्री हर्षितप्रभाजी ने ध्यान करवाया। प्रेक्षा प्रशिक्षिका श्रीमती पिस्ता देवी छाजेड़ ने मंगल भावना करवाई। आचार्य श्री महाश्रमण के संदेश का वाचन श्रीमति श्वेता लूनिया ने किया। प्रेक्षा प्रशिक्षिका एवं अध्यक्षा श्रीमती हेमलता परमार ने प्रेक्षाध्यान कल्याण वर्ष की बारे में जानकारी प्रदान की। कर्मों को क्षीण करने का सरल उपाय है। प्रेक्षाध्यान 2.25 मिनट के ध्यान से बेले का फल मिलता है। प्रेक्षा ध्यान का 50 वर्ष सुसंगठित होकर मनाना है। साध्वी श्री आत्म प्रभा जी ने ध्यान कैसे करें, क्यों करें, ध्यान का विज्ञानिक लाभ क्या है,उस पर प्रकाश डाला। ध्यान के माध्यम से शल्य चिकित्सा की जा सकती है। आधुनिक युग में तनाव और टेंशन कम करना है तो ध्यान करें। कार्यक्रम का कुशल संचालन संयोजिका मंजुजी दुगड़ ने किया।आभार ज्ञापन श्रीमती सरिता लोढ़ा ने किया। शिविर एवं प्रेक्षाध्यान एप के बारे में जानकारी प्रदान की। संभागीयों के उपस्तिथि सराहनीय रही। लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
लेटेस्ट न्यूज़
जब तक हो शरीर सक्षम कर लें धर्म का संचय : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
|
प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन : डोंबिवली
|
समाज की संस्थाओं में नैतिकता रखने का प्रयास करना चाहिए : आचार्यश्री महाश्रमण
|
जैन संस्कार विधि से जन्म दिवस समारोह : जोधपुर
|
आज्ञा, मर्यादा, आचार्य, गण और धर्म में समाहित है मर्यादा महोत्सव का सार : आचार्यश्री महाश्रमण
|
अभिनव सामायिक का आयोजन : मदुरै
|