अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद द्वारा तत्त्व ज्ञान एवं तेरापंथ दर्शन, तत्व विज्ञ परीक्षा के प्रमाण पत्र का वितरण किया एवं सम्मान समारोह किया उसके साथ ही 49वें अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल अधिवेशन में प्राप्त शील्ड की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
शाहीबाग एवं काकरिया में मुनिश्री सुव्रत कुमार जी एवं मुनिश्री डॉ मदन कुमार जी के सानिध्य में महिला मंडल को और सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रेरणा दी संकल्प पत्र ज्यादा से ज्यादा भरने के लिए कहा। मुनि श्री मदन कुमार जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला मंडल बहुत ही जागरूक है। और अच्छा कार्य कर रही है। गुरुदेव अहमदाबाद में पधार रहे हैं, अधिक से अधिक भाई बहन इस कार्य में संभागी बने। मुनि श्री सुब्रत कुमारजी ने भी सभी को प्रेरणा दी की, अध्ययन हमारे जीवन में जागरूकता लाता है। तत्त्व ज्ञान का अध्ययन करने से अच्छा लाभ होता है। शिक्षा प्रभारी शशि जी चोपड़ा ने कुशल संचालन करते हुए नामो उल्लेख करते हुए तत्वज्ञान तेरापंथ दर्शन में सफल हुई बहनों को सम्मानित किया रिजल्ट एवं प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया। तत्व विज्ञ की परीक्षा में ऑलअवर इंडिया में श्रीमती रंजना जी मरोठी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, एवं आशा जी खाब्या ने तेरापंथ दर्शन के द्बितिय भाग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, मन्जु जी सांखला का श्रावक संबोध क्विज मे पांचवां स्थान प्राप्त किया। सभी को मोमेंटो से सम्मानित किया गया। मंत्री बबीता भंसाली ने महिला मंडल के समस्त कार्यक्रमों मे सहयोग प्रदान करने के लिए सभी संस्थाओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। समस्त चारित्र आत्माओं के प्रति भी अनंत-अनंत कृतज्ञता ज्ञापित की एवं अधिवेशन में प्राप्त मोमेंटो के बारे में जानकारी दी।
अध्यक्ष श्रीमती हेमलता जी परमार ने ५९ महिला अधिवेशन की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए सभी भाई बहनों को आह्वान किया की तत्वज्ञान व तेरापंथ दर्शन की परीक्षा से कोई भी वन्चित न रहे एवं मुनिश्री जी के प्रति अनंत-अनंत कृतज्ञता ज्ञापित की। कन्या मंडल संयोजिका आंगी खंतग एवं सहसंयोजिका स्नेहा संक्लेचा ने कन्या अधिवेशन में प्राप्त मोमेंटो की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री बबीता भंसाली ने किया। महिला मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्तिथ थे। आभार ज्ञापन सहशिक्षा प्रभारी ममता बागरेचा ने किया।



