दिनांक 22.09.24 रविवार सुबह 9ः15 बजे उपरान्त श्रीमती सुशीला देवी रामपुरिया के मासखमण तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि द्वारा पारिवारिकजन की उपस्थिति में जैन संस्कारक धर्मेन्द्र डकालिया, भरत गोलछा, विपिन बोथरा, जीतेन्द्र सेठिया ने उत्साहवर्धक जैन मंत्रोच्चार से संपादित करवाया।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई तत्पश्चात संस्कारकों ने मंगल भावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई और मांगलिक मंत्रोच्चार व गीतिकाओं के संगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जैन संस्कारक धर्मेन्द्र डकालिया ने जैन संस्कार विधि की महत्वपूर्ण जानकारी से सभी को अवगत करवाया और तप की अनुमोदना की।
संस्कारकों द्वारा तपस्वी श्रीमती सुशीला देवी रामपुरिया को एक वर्ष के लिए आध्यात्मिक संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। तेयुप गंगाशहर द्वारा परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया।
लेटेस्ट न्यूज़
मंथन: कल आज और कल कार्यक्रम का आयोजन : विजयवाड़ा
|
‘मंथन: कल आज और कल’ का आयोजन : भीलवाड़ा
|
222वें भिक्षु चरमोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य भक्ति संध्या का आयोजन : उदयपुर
|
महातप अनुमोदना एवं सामूहिक क्षमापना कार्यक्रम का आयोजन : इचलकरंजी
|
रक्तदान शिविर का आयोजन : काठमांडौ
|
महिला मंडल द्वारा स्कूल में प्रशिक्षण : अहमदाबाद
|