तेरापंथ युवक परिषद नागपुर द्वारा जैन संस्कार विधि से तप संपूर्ति अनुष्ठान का आयोजन किया गया। नागपुर निवासी श्रीमती झणकार देवी डागा के (13 की तपस्या) तप का पारणा जैन संस्कार विधि से 14.09.24 गुरुवार सुबह 9 बजे उपरान्त पारिवारिकजनों की उपस्थिति में जैन संस्कारक श्री महेंद्र जी आंचलिया, श्री जतन जी मालू ने जैन मंत्रोच्चार द्वारा संपादित करवाया।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। तत्पश्चात संस्कारकों ने मंगल भावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई और मांगलिक मंत्रोच्चार के संगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। जैन संस्कारकों ने जैन संस्कार विधि की महत्त्वपूर्ण जानकारी से सभी को अवगत करवाया और तप की अनुमोदना की। जैन संस्कारकों द्वारा तपस्वी बहन को एक वर्ष के लिए आध्यात्मिक संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। तेयुप अध्यक्ष श्री नितेश जी छाजेड़ ने जैन संस्कार विधि द्वारा तप संपूर्ति के लिए आभार ज्ञापित किया गया।
और भी
संस्कारशाला का आयोजन : खुश्कीबाग
January 14, 2025
कैंसर जागरूकता अभियान का आयोजन : डोंबिवली
January 14, 2025
कर्नाटक स्तरीय संस्कार निर्माण शिविर का आयोजन : गांधीनगर
January 14, 2025