अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित इरोड महिला मंडल द्वारा दिनांक 13.5.2025 को ‘एक बूंद एक सागर’ जल संरक्षण कार्यशाला तेरापंथ भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल की बहनों द्वारा नमस्कार महामंत्र से किया। तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। महिला मंडल की अध्यक्षा पिंकी जी भंसाली ने सभी का स्वागत किया और जल के महत्व की जानकारी दी।
‘एक बूंद एक सागर जल संरक्षण’ इस विषय पर पिंकी जी ने सुन्दर तरीके से समझाया और कहा कि जल ही जीवन है, हम सभी का जीवन पानी के इर्द-गिर्द है। बिना पानी के जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। कार्यशाला का संचालन प्रज्ञा सुराणा और आभार ज्ञापन मंत्री पूनम दूगड़ ने किया। कार्यक्रम में लगभग 11 बहनों की उपस्थिति रही। तत्पश्चात मंदिर जी में कार्यक्रम आयोजित कर जल बचाओ के पोस्टर लगाए गए और वहां भी सभी को जल के महत्व के बारे में बताया गया। म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एवं जिला मुख्यालय में मेयर के द्वारा पोस्टर का अनावरण किया गया। जिसमें मंडल की बहनों की अच्छी उपस्थित रही। म्युनिसिपल कॉरपोरेशन कार्यालय में नोटिस बोर्ड पर भी पोस्टर लगवाए गए। डिप्टी मेयर के द्वारा भी पोस्टर का अनावरण कर हमारे कार्य की प्रशंसा की गई। कलेक्टर ऑफिस में भी कलेक्टर को इस आयाम की जानकारी देकर हमारे द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया गया। एवं रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर लगाने के लिए रेलवे स्टेशन मास्टर से मुलाकात कर लगवाने का समय निर्धारित किया गया। सुरेशजी चौपड़ा द्वारा उपरोक्त जानकारी प्राप्त हुई। आभार ज्ञापन मंत्री श्रीमती पूनम दुगड़ द्वारा किया गया।
