अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार कोयंबटूर तेरापंथ महिला मंडल ने एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसके अंतर्गत हिंदी काव्य व साहित्य लेखिका डॉ. पद्मावती जी का सम्मान किया गया। इस कार्यशाला की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के द्वारा किया गया। स्थानीय मंडल अध्यक्ष मंजू सेठिया ने सबका स्वागत किया।
हिंदी काव्य व साहित्य लेखिका डॉ. वी. पद्मावती जी को प्रेरणा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत गाया। डॉ. पद्मावती का परिचय आकांक्षा पुगलिया ने दिया। डॉ. साहिबा ने नारी शक्ति के बारे मे बताया व एक सुंदर कविता भी सुनाई। मंडल की बहनों की अच्छी उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन मंत्री सुमन सुराना ने दिया। कार्यक्रम का संचालन निधि घोषाल ने किया।
