Jain Terapanth News Official Website

आध्यात्मिक मिलन समारोह का आयोजन : हनुमानगढ़

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

साध्वीश्री सूरजप्रभा जी ठाणा-3 एवं पंजाब की ओर विहार में गतिमान साध्वीश्री प्रांजलप्रभा जी ठाणा-4 के आध्यात्मिक मिलन का अवसर हनुमानगढ़ जंक्शन वालों को मिला। साध्वीश्री लावण्य यशाजी आदि साध्वीवृंद ने सामने आकर साध्वीवृंद की भक्ति की। नवगठित तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री प्रेम दफ्तरी, मंत्री विकास जैन, संगठन मंत्री दीपेश राखेचा, पंकज तातेड, मयंक जैन, गौरव जैन आदि अनेक युवा साथियों का उत्साह देखने वाला था। परिषद के गठन होने के बाद यह उनके लिए प्रथम अवसर था।
आंचलिक अध्यक्ष जैन प्रकाश जैन, सभा अध्यक्ष सुभाष जी बांठिया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष हरीश जी दफ्तरी, सभा उपाध्यक्ष जितेन्द्र जी मरोठी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र जी गुप्ता, मंत्री ऋषभ जी चौरड़िया आदि अनेक लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविका ने दोनों साध्वीश्री के मिलन का अनुपम दृश्य देखकर अपने आपको भाग्यशाली महसूस कर रहे थे।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स