अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान मे तेरापंथ महिला मंडल, भीलोडा द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भव्य रैली का आयोजन किया गया। जिसमें माहेश्वरी, अग्रवाल और गुजराती समाज की 50 बहनों ने भाग लिया। भिलोड़ा महावीर भवन में महिला मंडल ने कुमकुम का तिलक कर सभी का स्वागत किया। मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत उपांशिका श्रीमती प्रेरणाजी बाफना/बारडोली के मुखारविंद से नमस्कार महामंत्र द्वारा हुई। भिलोड़ा महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण एवं प्रेरणा गीत का संगान किया गया। अध्यक्षा रेखा भटेवरा ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया। भिलोड़ा महिला पुलिस इंस्पेक्टर एमएम मालीवाल ने बताया क्राइम साइबर फोर्ड से कैसे बचा जाये। माहेश्वरी महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती डिंपल मूंदड़ा ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये।
कवयित्री प्रेरणा बाफना ने अपनी कविता के माध्यम से विचार की प्रस्तुति दी। प्रेरणा सम्मान से श्रीमती प्रेरणाजी बाफना को सम्मानित किया गया। डीसा महिला मंडल के मंत्री एवं उपासिका श्रीमती संगीता जी ने अपने वक्तव्य में नारी के कर्तव्य ओर अधिकारों का बोध करवाया। भिलोड़ा महिला मंडल के सदस्य श्रीमती श्रद्धा दुगड़ ने हास्य व्यंग्य से सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम में 82 महिलाओं की उपस्थिति रही। मंच संचालन एवं आभार ज्ञापन श्रीमती रीना दक ने किया।
