Jain Terapanth News Official Website

श्रीउत्सव का आयोजन : बालोतरा

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल, बालोतरा द्वारा श्रीउत्सव का दो दिवसीय आयोजन महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला देवी संकलेचा की अध्यक्षता में न्यू तेरापंथ भवन में 8 एवं 9 मार्च को किया गया। प्रथम बार यह आयोजन पैन इंडिया लेवल पर किया गया।
मंत्री रेखा बालड़ ने बताया कि 8 मार्च को सुबह 10ः00 बजे उद्घाटन सत्र रखा गया। उद्घाटन विशिष्ट अतिथि सिविल जज सोनल जी ललवानी, डॉ. शैला जी सिंघल, अभातेममं कार्यकारिणी सदस्या एवं मारवाड़ क्षेत्र प्रभारी विनीता जी बेंगाणी एवं मीना जी ओस्तवाल द्वारा रिबन खोलकर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला जी संकलेचा द्वारा नमस्कार महामंत्र से की गई। महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। अध्यक्षा निर्मला जी संकलेचा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। श्रीउत्सव में लघु और घरेलु स्तर पर काम करने वाले स्टॉलों को प्राथमिकता दी गई। कुल 65 स्टॉल लगाए गए। जिसमें साड़ियां, कुर्ती, किड्स वियर, हाउसहोल्ड आइटम, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और खाने-पीने की आइटम आदि स्टाल लगाई गई। श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर एक प्रयास था। वर्तमान के युग मे महिलाओं का स्वावलंबी बनना जरूरी है। यदि महिलायें व्यापार के गुण सिख ले तो विकट परिस्थितियों में परिवार की मदद कर सकती है। सभी मुख्य अतिथियों ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। तेरापंथ सभा अध्यक्ष महेंद्र जी वेद मेहता ने महिला मंडल के इस कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग संयोजिका सहमंत्री रेखा श्री श्रीमाल एवं कन्या प्रभारी जय श्री बरड़िया का रहा।
इस अवसर पर कार्यक्रम में तेरापंथ सिवांची-मालाणी अध्यक्ष एवं ओसवाल समाज के अध्यक्ष शांतिलाल जी डागा, महासभा कार्यकारिणी सदस्य धनराज जी ओस्तवाल अनेक संस्थाओं के अध्यक्ष और मंत्री उपस्थित थे। महिला मंडल संरक्षक लूणी देवी गोलेच्छा, देवी बाई छाजेड, परामर्शक कमला देवी ओस्तवाल, विमला देवी लुक्कड़, उपाध्यक्ष चंद्रा जी बालड़, चंचल जी भंडारी, प्रचार-प्रसार मंत्री समता जी भंसाली, निवर्तमान अध्यक्षा अयोध्या देवी ओस्तवाल, कन्या मंडल संयोजिका मुस्कान ओस्तवाल, सह-संयोजिका तनीषा चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के प्रायोजक का लाभ महादेव ग्रुप, असाडा ग्रुप एवं विमल ग्रुप ने लिया। सभी अतिथियों का महिला मंडल के द्वारा सम्मान भी किया गया। महिला मंडल के द्वारा भी धार्मिक पुस्तकों सामायिक उपकरण एवं महिला मंडल की साड़ी का एक काउंटर रखा गया रखा गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री रेखा बालड़ ने किया एवं आभार ज्ञापन सहमंत्री रेखा भंडारी ने किया।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स