Jain Terapanth News Official Website

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन : नागपुर

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित तेरापंथ महिला मंडल, नागपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारीत्व का उत्सव स्वरधारा कार्यक्रम दिनांक 6 मार्च, 2025 को तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। बहनों का तिलक लगाकर एवं महिला दिवस का बैज पहनाकर स्वागत किया गया। युवती बहनों द्वारा प्रेरणा गीत को कविता के रूप में प्रस्तुत करके नए अंदाज में मंगलाचरण किया गया। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा सरिता आर डागा ने सभी का स्वागत करते हुए तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संचालित चारों योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मंच पर आसीन सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पूर्व अध्यक्षों द्वारा स्वरधारा के सैश पहनाकर किया गया। प्रेरणा सम्मान के लिए चयनित मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा अग्रवाल का परिचय कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला मालू ने दिया एवं वाचन मंत्री मीनू बोथरा ने किया। पदाधिकारी बहनों द्वारा प्रेरणा सम्मान प्रदान किया गया। श्रीमती सुषमा अग्रवाल ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएं खुद को काबिल और परफेक्ट बनाएं अपने अंदर छुपी हुई शक्ति को पहचान लें तो उनको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
विशिष्ट अतिथि कवयित्रियों इन्दिरा किसलय, माया शर्मा, मधु सिंघी, प्रियंका आंचलिया को स्वरधारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। चारों कवित्रियों ने नारी के विभिन्न रूपों को अपनी कविताओं के रूप में बहुत जोशीले अंदाज में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आमंत्रित अन्य जैन महिला मंडल, समता बहू मंडल, प्रभा सखी मंच, पश्चिम नागपुर जैन समाज, तीनों संस्थाओं का तप अनुगूंज पुस्तक भेंट करके स्वागत किया गया। इन संस्थाओं की एवं तेरापंथ मंडल की कुल 17 बहनों द्वारा कविता की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। सभी को बुकमार्क देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल, नागपुर की टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन सभा अध्यक्ष श्री विजय जी रांका, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा सरिता आर डागा, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष श्री नितेश छाजेड़, टीपीएफ अध्यक्ष श्री राहुल जी कोठारी एंव सभा से श्री मुकेश जी बुच्चा, तेयुप चिराग बेताला, टीपीएफ मंत्री श्री विवेक जी पारख एवं पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रीमती प्रेमलता सेठिया, श्रीमती अरुणा नखत, श्रीमती मधु पुगलिया, श्रीमती सुमन डागा ने अथक प्रयास किया। मंच का संचालन श्रीमती प्रेमलता सेठिया एवं श्रीमती अरुणा नखत ने किया। भवन की नयनाभिराम सजावट एवं फोटोग्राफी में सहमंत्री श्रीमती मनीषा नखत, प्रचार मंत्री सुमन मालू का योगदान रहा। भोजन व्यवस्था में श्रीमती चित्रा वैद, श्रीमती सरिता भी डागा ने अपनी सेवा दी। आभार व्यक्त करते हुए मीनू बोथरा ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम सभी कार्यकर्ताओं के सरहानीय प्रयास से अत्यंत सफल रहा। बहनों की रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स