साध्वीश्री कमलप्रभा जी के पावन सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। सर्वप्रथम महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया। शासनश्री साध्वीश्री जी ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि आज की नारी किसी से कम नहीं परम पूज्य आचार्य तुलसी ने नारी को हमेशा सशक्त बनाया। तत्पश्चात महिला मंडल द्वारा सोलह सतियों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही साथ एक बहुत ही सुंदर तरीके से परिसंवाद प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति के क्रम में मुख्य अतिथि योगिता जी, संगीता जी ने महिला शक्ति पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर साध्वीवृंद द्वारा गीतिका प्रस्तुत की गई। इस अवसर ज्ञानशाला द्वारा भी प्रस्तुति की गईं। महिला मंडल द्वारा इस अवसर पर सेवा, सम्मान के तहत श्रीमती विमला देवी का सम्मान किया गया। सभा मंत्री राजेश बेताला द्वारा सभी का आभार ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर प्रीस्टार स्कूल का संपूर्ण, माहेश्वरी महिला मंडल से अध्यक्ष सरला देवी लोहिया, मंत्री अंकिता बजाज एवं मंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। पधारे हुए अतिथियों को सम्मान तेरापंथ महिला मंडल द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रावक-श्राविका की सराहनीय उपस्थिति रही। महिला मंडल की अध्यक्ष स्वेता भंडारी एवं मंत्री पूजा सेठिया ने सभी का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती कुसुम देवी बैद ने किया।
