Jain Terapanth News Official Website

नारीत्व का उत्सव-‘स्वरधारा’ व प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन : भायंदर

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

अखिल भारतीय महिला मंडल के निर्देशन में भायंदर तेरापंथ महिला मंडल द्धारा स्थानीय स्तर पर अंतर्राष्टीय महिला दिवस, नारीत्व का उत्सव-‘स्वरधारा’ और प्रेक्षाध्यान द्वारा meditate to boost your immunity कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन, भायंदर में किया गया।
प्रथम चरण-स्वरधारा कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र व प्रेरणा गीत से महिला मंडल द्वारा हुआ। महिला मंडल अध्यक्षा उर्मिला जी हिंगड ने नारी पर अपने विचार कविता के माध्यम से प्रकट करते हुए सभी का स्वागत किया। इस स्वरधारा प्रतियोगिता में 7 बहनों ने भाग लिया। बहनों ने स्वरचित कविता का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल के मंत्री निशु जी डागा ने किया।
दूसरा चरण – meditate to boost your immunity योग और आसन के द्वारा। मंगलाचरण बहनों द्वारा नौ मंगल भावना से हुआ। प्रेक्षा प्रशिक्षका संगीता जी हिंगड ने योगासन-शशांकासन, पादहस्तासन, भुजंगासन इत्यादि आसन बहुत अच्छे से करवाए। प्राणायाम करवाया। प्राण मुद्रा, महाप्राण ध्वनि करवाया। संगीता जी ने पूरी कार्यशाला प्रारूप के हिसाब से करवाया। बहनों ने बहुत उत्साह के साथ सभी आसनों को किया। दोनों कार्यशाला में बहनों ने उत्साह से भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। प्रेक्षा प्रशिक्षिका संगीता जी हिंगड का सम्मान किया गया। आभार ज्ञापन उर्मिला जी हिंगड ने किया। 45-50 बहनों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स