अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के अंतर्गत अमराईवाड़ी महिला मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपासिका श्रीमती संगीता जी सिंघवी द्वारा की गई। अध्यक्ष लक्ष्मीजी सिसोदिया ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में ‘आधुनिक जीवन शैली और पारिवारिक संस्कार’ वाद-विवाद की प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दूसरे चरण में डॉ. हरिवंश मिश्रा (कवि और शायर) को विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया। उन्होंने नारी शक्ति पर कविताएं सुनाई और कई बहनों ने भी अपने भाव व्यक्त किए। उपासिका संगीता जी ने भी पारिवार में कैसे मिल-जुल रहें, टिप्स बताए। कार्यक्रम में 31 बहनों की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन मंत्री वंदना पगारिया ने किया।
