Jain Terapanth News Official Website

प्रेक्षा प्रवाह के अंतर्गत मंत्र प्रेक्षा कार्यक्रम का आयोजन : पालघर

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल एवं प्रेक्षा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रेक्षा प्रवाह के अंतर्गत मंत्र प्रेक्षा कार्यशाला का आयोजन पालघर महिला मंडल द्वारा 08.03.25 को तेरापंथ भवन, पालघर में किया गया। नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेक्षा गीत का संगान किया गया।
अध्यक्ष संगीता जी चपलोत द्वारा सभी का स्वागत किया गया। उपासिका श्रीमती संगीताजी बाफना ने प्रशिक्षण दिया। सर्वप्रथम महाप्राण ध्वनि का प्रयोग करवाया गया। मंत्र प्रेक्षा के अंतर्गत नमस्कार महामंत्र के पांचों कलर और केंद्र पर ध्यान का प्रयोग करवाया। कार्यशाला का कुशल संचालन एवं आभार ज्ञापन महिला मंडल मंत्री रंजना तलेसरा ने किया। कार्यक्रम में कन्याओं और बहनों की अच्छी उपस्थिति रही।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स