Jain Terapanth News Official Website

वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन : नागपुर

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल, नागपुर द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता विषय-आधुनिक जीवन शैली और पारिवारिक संस्कार सह अस्तित्व या संघर्ष कार्यशाला का आयोजन दिनांक 18 फरवरी, 2025 को दोपहर 3.00 बजे तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा सरिता आर डागा ने सभी प्रतिभागियों, जज प्रमिला मालू का स्वागत करते हुए सभी को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में सात बहनों ने भाग लिया। चार बहनों का विषय था-सह-अस्तित्व। तीन बहनों का विषय था-संघर्ष। सभी बहनों ने अपने-अपने विषय पर बहुत ही अच्छा बोला था। जज श्रीमती प्रमिला मालू एवं सरिता आर डागा ने कहा कि निर्णय लेना बहुत कठिन हो रहा है सभी ने अपने-अपने टॉपिक पर अच्छा प्रकाश डाला है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियंका आंचलिया एवं दूसरे स्थान पर सुनीता बुच्चा रही। सभी को पुरस्कृत किया गया। जज प्रमिला मालू का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमन मालू का सम्मान किया गया। तेरापंथ महिला मंडल मंत्री मीनू बोथरा ने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने विषय पर बहुत अच्छा मार्गदर्शन दिया। जज के लिए भी निर्णय लेना कठिन था फिर भी उन्होंने बहुत सूझबूझ के साथ निर्णय लिया। आभार ज्ञापन मंत्री मीनू बोथरा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमन मालू ने अथक प्रयास किये। बहनों की अच्छी उपस्थिति रही। सभी के सहयोग से कार्यशाला सफल रही।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स